27 अक्टूबर 2014 - 07:56
पाकिस्तानी सेना की कार्यवाही में 20 आतंकी ढेर

ख़ैबर एजेन्सी की बाड़ा तहसील में सुरक्षा बलों की कार्यवाही में बीस आतंकी मारे गये जबकि कई घायल हुए।

ख़ैबर एजेन्सी की बाड़ा तहसील में सुरक्षा बलों की कार्यवाही में बीस आतंकी मारे गये जबकि कई घायल हुए।
सूत्रों के अनुसार सेना की इस कार्यवाही में आतंकियों के पांच ठिकाने भी तबाह हुए। सुरक्षा सूत्रों के अनुसार बाड़ा तहसील के विभिन्न क्षेत्रों में पिछली रात जेट विमानों ने हवाई हमले किए जिसके परिणाम में एक महत्त्वपूर्ण कमान्डर मलिक ताहिर सहित बीस आतंकी मारे गये जबकि कई घायल हुए।